बिजनौर: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, गांव में छाया मातम
बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। सोमवार की देर रात नदीम पुत्र मोहम्मद अहसान तथा फैज पुत्र सिकंदर निवासी राजा …
बिजनौर/स्योहारा, अमृत विचार। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। सोमवार की देर रात नदीम पुत्र मोहम्मद अहसान तथा फैज पुत्र सिकंदर निवासी राजा का ताजपुर बाइक द्वारा शेरकोट से ताजपुर जा रहे थे।
जैसे ही वह नूरपुर रोड स्थित ग्राम कुरी बांगर के पास् पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। जिससे बाइक सवार नदीम पुत्र मो. अहसान की मौके पर ही मौत हो गई जबकी फैज पुत्र सिकंदर गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएससी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है।
वहीं दूसरी घटना में मंगलवार की दोपहर सागर पुत्र जयचंद बाइक द्वारा स्योहारा से ठाकुरद्वारा अपनी बहन काजल पुत्री रमेश के साथ अपनी ससुराल जा रहे थे। जब वह पुल के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सागर की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक वाल्मीकि समाज का होने के कारण समाज के दर्जनों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए औरआक्रोश व्यक्त करने लगे।
