कानपुर: बच्चों के साथ जमीन पर बैठ कर खेलते नजर आये मंत्री महाना, वीडियो वायरल
कानपुर। लगातार सात बार से विधायक और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना इन दिनों अपने विधानसभा में जनसंपर्क में सक्रिय है। भाजपा कार्यकर्तायों से संपर्क के दौरान वह बच्चों के साथ बच्चे बने दिखाई दिये। बच्चों के साथ जमीन में बैठ कर वह उनके खेल में शामिल ही गये। चुनावी वर्ष में मंत्री जी गोटे बिछाते …
कानपुर। लगातार सात बार से विधायक और कैबिनेट मंत्री सतीश महाना इन दिनों अपने विधानसभा में जनसंपर्क में सक्रिय है। भाजपा कार्यकर्तायों से संपर्क के दौरान वह बच्चों के साथ बच्चे बने दिखाई दिये। बच्चों के साथ जमीन में बैठ कर वह उनके खेल में शामिल ही गये। चुनावी वर्ष में मंत्री जी गोटे बिछाते नज़र आये। पिछले दिनों महाना अपनी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के लिए चाय बनाते नजर आए थे। सभी नेताओं की तरह कैबिनेट मंत्री सतीश महाना इन दिनों अपनी विधानसभा सरसौल में जनसंपर्क में सक्रिय दिख रहे है।
चर्चाओं में रहने के लिये महाना लगातार कुछ ना कुछ ऐसा कर रहे है जिससे मीडिया में वह सुर्खियों में बने हुए हैं। भाजपा नेता रानू शुक्ल के घर गये महाना अचानक बच्चों के बीच जमीन में बैठ कर खेलने लगे। हालांकि की वह बच्चों के बीच मे कुछ समय के लिए बच्चों जैसे ही दिखाई दिये। बच्चों के साथ महाना ने गोटों को उछाल कर दिखाया कि वह हर खेल में माहिर है। उसी बीच कार्यकर्तायों के द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
बच्चों के साथ खेलते हुये महाना ने उनसे पूछा कि पढ़ाई करते हो कि नहीं? उन्होंने बच्चों से मन लगा कर पढ़ने को कहा। महाना ने कहा कि अब स्कूल खुलने वाले है, सभी बच्चें स्कूल जाने की तैयारी करो। उन्होने कहा कि बच्चें ही आगे चल कर देश के लिये खेलों में मेडल लेकर आएंगे। अभी पिछले ही दिनों सोशल मीडिया में सतीश महाना का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे वह जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्तायों के लिए अचानक चाय बनाते दिखाई दिये थे। उसके बाद एक और नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमे महाना बच्चों के साथ जमीन पर बैठ कर गोटे उछाल कर खेलते नज़र आये है। इन दिनों महाना अपनी विधानसभा क्षेत्र सरसौल में काफी ज्यादा सक्रिय दिख रहे है।
