संभल: सरकारी दवा बेचने वाले सहित 5 क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिकों पर की छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। गवां में क्लीनिक संचालक द्वारा सरकारी दवाओं की ब्रिकी किए जाने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने गुन्नौर तहसील के नगर पंचायत गांव में एक लैब, ट्रामा सेंटर, और क्लीनिक व अस्पताल सील किए। इसके साथ अवैध रूप से चलने वाले क्लीनिक और अस्पताल संचालकों के खिलाफ मेडिकल एक्ट …

संभल,अमृत विचार। गवां में क्लीनिक संचालक द्वारा सरकारी दवाओं की ब्रिकी किए जाने पर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने गुन्नौर तहसील के नगर पंचायत गांव में एक लैब, ट्रामा सेंटर, और क्लीनिक व अस्पताल सील किए। इसके साथ अवैध रूप से चलने वाले क्लीनिक और अस्पताल संचालकों के खिलाफ मेडिकल एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

गुन्नौर तहसील की नगर पंचायत गवां में कई वर्षों से अवैध क्लीनिक और अस्पताल व लैब चल रही हैं। वहीं गवां में झोलाछाप डा. कुंवरपाल अपने अवैध क्लीनिक में सरकारी दवाइयों को मरीजों को लगा रहा था। जिसकी जानकारी अमृत विचार अखबार की टीम को हुई तो अमृत विचार की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की दो सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों को भेजी जाने वाली दवा मरीजों को लगा रहा था।

जिसका खुलासा करते हुए अमृत विचार अखबार के 24 अगस्त के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई। खबर प्रकाशित होने के बाद मंगलवार को सुबह के समय में स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी ने पढ़ी तो स्वास्थ्य विभाग तुरंत हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार दोपहर के समय में गवां में पहुंची। सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जहां सरकारी दवाई की बिक्री की जा रही उसी क्लीनिक पर पहुंची।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर क्लीनिक संचालक कुंवरपाल मौके से फरार हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिक सील कर दिया। इसी के साथ एक ट्रामा सेंटर का संचालन रीना कर रही। मेरठ नर्सिंग होम, डाक्टर इमामुद्दीन का अस्पताल और प्रिंस लैब को डिप्टी सीएमएस मनोज चौधरी और स्टेनो सचिन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे अस्पताल व लैब और ट्रामा सहित पांच सील कर दिए। स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से क्लीनिक, लैब, ट्रामा सेंटर, नर्सिंग होम और अस्पताल संचालक के खिलाफ मेडिकल एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

संबंधित समाचार