बरेली: दहेज के खातिर तीन साल के बेटे समेत पत्नी को किया बेघर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी में लाखों की नगदी देने के बाद भी ससुरालियों ने महिला को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं महिला ने पति पर अन्य महिला से दूसरी शादी करने व बच्चे समेत उसे बेघर करने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। शादी में लाखों की नगदी देने के बाद भी ससुरालियों ने महिला को शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं महिला ने पति पर अन्य महिला से दूसरी शादी करने व बच्चे समेत उसे बेघर करने का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र की रहने वाले अजय कुमार सक्सेना की बेटी अमिता सक्सेना की शादी सुभाषनगर के रेलवे कॉलोनी निवासी राहुल पुत्र विजय कुमार सक्सेना से तीन साल पहले हुई थी। बताया कि शादी से पहले ही उनके पिता की मौत हो चुकी थी। जिसके चलते शादी की सभी जिम्मेदारियां उनकी मां ने निभाई थीं। आरोप है कि शादी के समय ससुरालियों को दहेज बतौर 15 लाख नगद व अन्य सामान दिया गया था। जिसके बाद भी ससुरालिये दहेज में एक प्लॉट की मांग कर रहे थे।

बताया कि मार्च 2021 में ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया और उसका सभी सामान भी छीन लिया। कुछ माह बाद उसका पति महिला के घर पहुंचा और उसके तीन साल के बेटे को जबरन छीनकर ले जाने की कोशिश भी की। साथ ही दूसरी शादी की बात कहते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला की शिकायत पर प्रेमनगर पुलिस ने पति व ससुर समेत प्रवीण गुप्ता, राहुल व पूजा के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।

संबंधित समाचार