होरदोई: मध्य प्रदेश सरकार से रहम की भीख मांग रहा तस्लीम का परिवार, जानें पूरा मामला
हरदोई। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक चूड़ी वाले के साथ जो हुआ, उसने समूची सरकार को हिला कर रख दिया। देश को आज़ाद हुए भले ही 75 साल गुज़र गए, लेकिन जेहनों को अभी भी आज़ादी नहीं मिल पा रही है। ज़हर से लबरेज़ ज़ेहन की बदौलत ही तस्लीम नाम का एक शख्स शिकार बनाया …
हरदोई। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक चूड़ी वाले के साथ जो हुआ, उसने समूची सरकार को हिला कर रख दिया। देश को आज़ाद हुए भले ही 75 साल गुज़र गए, लेकिन जेहनों को अभी भी आज़ादी नहीं मिल पा रही है। ज़हर से लबरेज़ ज़ेहन की बदौलत ही तस्लीम नाम का एक शख्स शिकार बनाया गया। सिर्फ और सिर्फ अपने बच्चों के लिए इतनी दूर रहते हुए सड़कों पर धूल फांक रहे तस्लीम के बच्चे शिवराज सरकार से रहम की भीख मांग रहें हैं।
मध्यप्रदेश के इंदौर ज़िले में सड़कों और गलियों में फेरी लगाकर चूड़ी बेचने वाले तस्लीम के साथ जो कुछ भी हुआ, वह किसी से भी छिपा नहीं है। बिलग्राम तहसील के बंजारन पुरवा का रहने वाला तस्लीम नाम का शख्स बड़े हौसलों के साथ बच्चों के लिए कमाने गया था। सुबह आंख खुलते ही वह इंदौर की गलियों में फेरी लगाने के लिए निकल पड़ता था। सारा दिन सड़कों पर धूल फांकने के बाद वह किराए के बसेरे में वापस लौटता था। तस्लीम चूड़ियां बेच रहा था। इसी दौरान उसके साथ क्या हुआ, सारा किस्सा एक कहानी बन गया। वायरल वीडियो ने ज़हरीले ज़हन वालों की करतूतों ने मध्य प्रदेश सरकार को मुश्किल में डाल दिया।
इतना ही नहीं सूबे के गृहमंत्री तक को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। तस्लीम के साथ जो बर्ताव किया गया, उस बारे में जानकर उसके मासूम बच्चे तड़प उठे। साथ ही समूचा बंजारन पुरवा तस्लीम के दर्द से कराह उठा। इंदौर की इतनी दूरी उसके अपनों के लिए ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए किसी पहाड़ से कम नहीं है। तस्लीम का कुसूर क्या है ? बेरहमी की सारी हदें पार करने वालों को सज़ा मिलेगी ? इसी तरह के कुछ सवाल लेकर उसके बच्चे शिवराज सरकार से रहम की भीख मांगने के लिए इंदौर रवाना हो गए हैं। फिलहाल तस्लीम के साथ जिन लोगों ने इस तरह का आगाज़ किया है,उसका अंजाम क्या होगा ? लोगों के ज़ेहन में कुछ इसी तरह के सवाल उठने लगे हैं।
