बरेली: सदर तहसील के पास कचरे वाले को दबंगों ने पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर के लोग खुद ही कानून हाथ में ले रहे हैं। सरेआम लोगों की पिटाई कर रहे हैं। सोमवार को पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ ने एक चोर की जमकर पिटाई की थी। सोमवार की रात ही सदर तहसील के पास कचरा बीनने वाले एक युवक को चार से पांच लोगों …

बरेली, अमृत विचार। शहर के लोग खुद ही कानून हाथ में ले रहे हैं। सरेआम लोगों की पिटाई कर रहे हैं। सोमवार को पुराने रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ ने एक चोर की जमकर पिटाई की थी। सोमवार की रात ही सदर तहसील के पास कचरा बीनने वाले एक युवक को चार से पांच लोगों ने जमकर पीटा। दबंगो की पिटाई से युवक जब अधमरा हो गया तो दबंग उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इससे एक दिन पहले जंक्शन के सामने भी युवक की जमकर पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था।

सोमवार को पुराने रोडवेज बस अड्डे पर उचक्कों ने शाहजहांपुर के देवेंद्र कुमार और अतिशय के मोबाइल-पर्स चोरी कर लिए। लोगों को शक हुआ तो एक युवक को पकड़ लिया। पैर बांधकर उसे अमानवीयता की सारी हदें पार करके पीटा गया। आरोप है कि उसका दूसरा साथी पर्स और मोबाइल लेकर भाग निकला। पकड़े गए उचक्के को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कोतवाली के पास हुई इस घटना के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।

अब सोमवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के ही सदर तहसील के पास एक कचरा बीनने वाले युवक को चार से पांच दबंगों ने जमकर मारा पीटा। युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके सिर में पर कई कार लातों से प्रहार किया गया। जिसके बाद युवक अधमरा हो गया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस मामले में कोतवाल पंकज पंत ने बताया ने कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

चोर को पीटने वालों पर दर्ज होगी रिपोर्ट
सोमवार को पुराना रोडवेज बस स्टैंड के पास चोर को बेरहमी से पीटकर अमानवीयता की सारी हदें पार कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस वीडियो के आधार पर पिटाई करने वालों की तलाश में लगी हुई है। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि अभी तक किसी की पिटाई करने वाले किसी भी युवक की पहचान नहीं हुई है। इस मामले में चोर की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार