बरेली: किसानों के लिए लैंड पूलिंग योजना तैयार करेगा बीडीए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगानगर आवासीय परियोजना को विस्तार देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए परियोजना के आसपास के 12 और गांवों की जमीनों के अधिग्रहण की तैयारी में जुटा है। इधर, भूस्वामी किसानों की तमाम आपत्तियां भी बीडीए में आनी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को विधायक बहोरन लाल …

बरेली, अमृत विचार। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) रामगंगानगर आवासीय परियोजना को विस्तार देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए परियोजना के आसपास के 12 और गांवों की जमीनों के अधिग्रहण की तैयारी में जुटा है। इधर, भूस्वामी किसानों की तमाम आपत्तियां भी बीडीए में आनी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को विधायक बहोरन लाल मौर्य ने बीडीए दफ्तर में पहुंचकर इस मामले में अधिकारियों से बातचीत की।

उन्होंने इस पर जोर दिया कि बीडीए भू-अधिग्रहण के लिए संबंधित किसानों के साथ ऐसी योजना तैयार करे जिससे कृषक भी लाभान्वित हों। इस संबंध में बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने शासन की लैण्ड पूलिंग स्कीम की जानकारी दी जिसमें बताया कि किसानों की सहभागिता प्राधिकरण के साथ किए जाने पर न सिर्फ उनके हित सुरक्षित रहेंगे, बल्कि शासन की नीति के अनुसार शहर का सुनियोजित विकास सम्भव हो सकेगा।

उपाध्यक्ष ने यह भी बताया कि शासन की लैण्ड पूलिंग स्कीम के तहत योजना अवधि में किसानों के हितों को सुरक्षित रखते हुए भूमि का विकास प्राधिकरण द्वारा किया जायेगा और जो भी विक्रय योग्य क्षेत्रफल होगा उसे आवश्यक साझेदारी के साथ क्रय किया जा सकेगा। इस प्रक्रिया में किसानों को प्रतिकर की धनराशि से अधिक लाभ प्राप्त हो सकेगा।

संबंधित समाचार