बरेली: बीडीए अध्यक्ष ने गेटबंद कॉलोनी में आवासों के निर्माण को परखा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामगंगानगर आवासीय योजना का निरीक्षण करने के लिए मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने योजना में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य, विकास कार्यों को मौके पर जाकर परखा। सेक्टरों का औचक निरीक्षण भी किया। प्राधिकरण के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रामगंगानगर की गेटबंद कॉलोनियों में …

बरेली, अमृत विचार। रामगंगानगर आवासीय योजना का निरीक्षण करने के लिए मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने योजना में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य, विकास कार्यों को मौके पर जाकर परखा। सेक्टरों का औचक निरीक्षण भी किया। प्राधिकरण के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रामगंगानगर की गेटबंद कॉलोनियों में बन रहे आवासों का निरीक्षण कर कई सुझाव भी दिए।

डोहरा रोड स्थित रामगंगानगर आवासीय योजना में चल रहे विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का निरीक्षण मंडलायुक्त ने किया जिसमें गंगा इन्कलेव, नर्मदा इन्कलेव, कावेरी इन्कलेव, निधिवन, अटल पथ (45 मीटर चौड़ा रोड) पॉम स्ट्रीट, निर्माणाधीन प्राधिकरण भवन और उसके सम्मुख स्थित 24 मीटर रोड तथा अन्य सेक्टरों का औचक निरीक्षण किया गया।

उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कार्यों के विस्तृत विवरण के साथ मानचित्र पर जानकारी दी। मंडलायुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया एवं कार्यों को यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्वक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। आवंटियों से अनुरक्षण शुल्क वसूल किये जाने, प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किये जाने का अनुरोध किया गया जिसे मंडलायुक्त ने स्वीकार कर आगामी बोर्ड बैठक में रखे जाने के निर्देश दिये।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 पर विस्तारीकरण पर सहमति
मंडलायुक्त ने रामगंगा नगर योजना के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-24 पर विस्तारीकरण पर भी सहमति जताई। निर्देशित किया कि यथा सम्भव भूमि को लैण्ड पूलिंग के माध्यम से विकसित किया जाए जिससे स्थानीय भू-धारकों की भागीदारी सम्भव हो सके और उन्हें शासन की नीति के अनुसार अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। इस मौके पर बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह सहित प्राधिकरण के कई अभियंता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार