बरेली: मेरिट में शामिल सिर्फ 15 फीसदी छात्रों ने लिया प्रवेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने सोमवार को स्नातक में प्रवेश की पहली मेरिट जारी की है। इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स व बीलिब की भी मेरिट जारी की है। सभी विषयों में मेरिट काफी ऊंची गई है। बीए, बीएससी व बीकॉम में पहली बार प्रवेश …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने सोमवार को स्नातक में प्रवेश की पहली मेरिट जारी की है। इसके तहत बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों बीबीए, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स व बीलिब की भी मेरिट जारी की है। सभी विषयों में मेरिट काफी ऊंची गई है। बीए, बीएससी व बीकॉम में पहली बार प्रवेश पंजीकरण से लेकर प्रवेश और फीस समेत अन्य प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। कॉलेज ने छात्रों को 24 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश और 25 अगस्त को शुल्क जमा करने का समय दिया लेकिन पहले दिन शाम 5 बजे तक मेरिट में शामिल 15 फीसदी छात्रों ने ही प्रवेश लिया था। महाविद्यालय को उम्मीद है कि बुधवार को सभी सीटों पर प्रवेश हो जाएंगे। उसके बाद दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।

प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि पहली बार प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो रही है। इसकी वजह से कम संख्या में पहले दिन छात्रों ने प्रवेश लिए हैं। जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा है, उन्होंने प्रवेश ले लिए हैं लेकिन कई ऐसे छात्र होंगे जो कैफे से प्रवेश लेते होंगे, उन्हें दिक्कत आयी होगी। ऐसे छात्र बुधवार को प्रवेश ले सकते हैं। उसके बाद मेरिट जारी कर दी जाएगी। कुछ छात्र लगातार फोन पर महाविद्यालय में आकर फार्म जमा करने के बारे में पूछ रहे हैं। कोई भी फार्म महाविद्यालय में जमा नहीं होगा। इसके अलावा यदि छात्र को कोई समस्या है तो वह संपर्क कर सकता है। कई छात्र अभी भी पंजीकरण के बारे में पूछ रहे हैं लेकिन अब पंजीकरण दोबारा नहीं होंगे।

बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश की स्थिति

  • बीए प्रथम वर्ष की ओवर ऑल रैंक 1 से 644 जारी की गई, जिसमें सिर्फ 79 प्रवेश हुए
  • बीकॉम प्रथम वर्ष की ओवर आल रैंक 1 से 364 जारी की गई, जिसमें 53 के प्रवेश हुए
  • बीएससी जीव विज्ञान प्रथम वर्ष में ओवर आल रैंक 1 से 252 जारी हुई, जिसमें 43 के प्रवेश हुए
  • बीएससी गणित प्रथम वर्ष की ओवर आल रैंक 1 से 308 रही, जिसमें 56 के प्रवेश हुए

बीसीए व बीकॉम आनर्स की मेरिट 98 से ऊपर गई
बरेली कॉलेज ने स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों की भी मेरिट सूची जारी की है। इसमें भी बीसीए, बीबीए व बीकॉम आनर्स की मेरिट काफी हाई रही है। बीबीए के छात्र 25 अगस्त को विभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। बीकॉम ऑनर्स के छात्र 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और बीसीए के छात्र 25 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। छात्रों को 23 अगस्त का भी समय प्रवेश के लिए दिया गया था लेकिन 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश और 24 अगस्त को पीईटी परीक्षा के चलते अब प्रवेश 25 अगस्त को होंगे।

ओपन कैटेगरी मेरिट इंडेक्स (परसेंटाइल)

  • बीसीए-99.90 से 81.44
  • बीकॉम ऑनर्स- 98.80 से 85
  • बीबीए-95 से 76.76

संबंधित समाचार