बरेली: विश्व युद्ध में शहीदों के पेंशनधारी आश्रितों को मिल सकती है राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों की वीरांगनाओं के लिए राहत की खबर है। इनकी पेंशन दोगुनी हो सकती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में जिले में सिर्फ 15 वीरांगनाएं हैं। …

बरेली, अमृत विचार। द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों की वीरांगनाओं के लिए राहत की खबर है। इनकी पेंशन दोगुनी हो सकती है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय में दर्ज आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में जिले में सिर्फ 15 वीरांगनाएं हैं।

इसमें एक्स सर्विसमैन व वीरांगनाओं को ही शामिल किया गया है। वर्तमान में इन्हें प्रतिमाह 6 हजार रुपये पेंशन मिलती है जिसका भुगतान हर तीसरे महीने में किया जाता है। पेंशन की धनराशि में बढ़ोतरी की शुरुआत दो से तीन माह के अंतराल में किया जा सकता है। इसके लिए जिला कार्यालय की ओर से सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।

वीडियो कालिंग के जरिये होगा सत्यापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी कर्नल राघवेंद्र सिंह राघव ने बताया कि शहीदों की वीरांगनाओं की अधिक आयु व स्वास्थ्य को देखते हुए वीडियो कॉल के जरिए सत्यापन कराने की रूपरेखा तैयार की गई है। मंशा है कि जिला कार्यालय आने पर उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पेंशन पाने के लिए उन्हें जीवन प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। विभागीय अधिकारी वीडियो कॉल पर ही उसका सत्यापन करेंगे। उनसे स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी लेंगे। कोई समस्या होने पर उसका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा।

संबंधित समाचार