रामपुर: सिविल लाइंस क्षेत्र में घर से दो लाख की चोरी
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोर बंद घर को निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर सहित दो लाख का माल समेट कर ले गए। वापस आने पर चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दो लाख की चोरी होने …
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोर बंद घर को निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर सहित दो लाख का माल समेट कर ले गए। वापस आने पर चोरी की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दो लाख की चोरी होने का मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पुराना आवास-विकास से जुड़ा है।
यहां की रहने वाली उपासना शर्मा का कहना है कि वह अपने बच्चों के साथ 21 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाने के लिए वह अपने मायके मुरादाबाद गई थी। इस दौरान उनके घर में ताले पड़े थे। चोर मौका पाकर उनके घर का ताला तोड़कर वहां से सामान चोरी कर ले गए। 25 अगस्त को जब वह वापस आए तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
अलमारी में रखे 70 हजार रुपये नकद के अलावा दो तोले सोने के जेवर सहित करीब दो लाख का माल समेट कर ले गए। चोरी की सूचना के बाद आसपास के लोग भी आ गए। बाद में पुलिस ने चोरी की तहरीर दी है। पीड़िता ने पास में ही रहने वाले रिश्तेदारों पर चोरी का शक करने का आरोप लगाया है।
सिविल लाइंस क्षेत्र बना चोरियों और लूट का गढ़
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लगातार चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। लेकिन पुलिस उनको रोकपाने में नाकाम साबित हो रही है। कुछ दिनों पहले आटा कारोबारी के घर से चोर 20 लाख का सामान लेकर फरार हो गए थे। कुछ दिन पहले बदमाशों ने आगापुर रोड पर एक महिला के गले से चेन लूटकर फरार हो गए थे। आवास-विकास में चोर एक घर को निशाना बनाकर वहां से 2 लाख का माल साफ कर गए। लोगों का कहना है कि पुलिस रात को गश्त नहीं कर रही है। जिससे चोरी की वारदात बढ़ रही हैं।
