गोरखपुर: अबू आजमी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- महंगाई व अपराध चरम पर है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के आज गोरखपुर आगमन पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम की अगुवाई में एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा का जो हाल बंगाल …

गोरखपुर। सपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के आज गोरखपुर आगमन पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम की अगुवाई में एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान अबू आसिम आजमी ने कहा कि भाजपा का जो हाल बंगाल चुनाव में हुआ, वही हाल यूपी के चुनाव में भी होगा। भाजपा सरकार में आम आदमी परेशान है। महंगाई और अपराध चरम पर है। जो सरकार के खिलाफ टिप्पणी करते हैं भाजपा सरकार में उन्हें जेल भेज दिया जाता है। इससे यह साफ होता है कि अघोषित इमरजेंसी चल रही है।

अबू आसिम आज़मी ने बसपा और कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा बसपा भाजपा का अंग है। मायावती का भाजपा के साथ गठबंधन का पुराना रिकार्ड है। वो खुलकर कह चुकी हैं कि सपा को हराने के लिए भाजपा को वोट करें। चुनाव में सौ-सौ मुस्लिमों को टिकट देकर वो वोट कटवाती हैं ताकि भाजपा को फायदा मिल सके। वहीं चुनाव लड़ने में जुटी कांग्रेस को भी जमीनी हकीकत का आकलन कर लेना चाहिए। कांग्रेस बिहार में 70 सीट पर चुनाव न लड़ी होती तो वहां भाजपा हार जाती।

ओवैसी को लेकर आज़मी ने कहा कि विधान सभा चुनाव में सपा की आंधी चलने वाली है जिसके बाद ओवैसी जैसे वोट काटने वाली पार्टियां गायब हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम सहित कई इलाकों में कमजोर हुई है जिसके कारण वो खुद चाहती है कि ये पार्टियां चुनाव लड़े। जिससे भाजपा को फायदा मिले। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय प्रभाव वाली पार्टियों से गठबंधन कर सपा चुनाव लड़ेगी, हमारा किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन नही होगा।

संबंधित समाचार