कुशीनगर: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया ये आरोप
कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसम्हां टोला कतरवन निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन महिला का रात में ही दाह संस्कार कर दिए। इसकी सूचना मिलने पर मृतका के पिता ने बुधवार को रामकोला थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते …
कुशीनगर। जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसम्हां टोला कतरवन निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजन महिला का रात में ही दाह संस्कार कर दिए। इसकी सूचना मिलने पर मृतका के पिता ने बुधवार को रामकोला थाने में दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया देकर करवाई की मांग किया है।
बता दें हाटा कोतवाली क्षेत्र के भिसवां निवासी परशुराम कन्नौजिया ने तहरीर देकर जिक्र किया है कि मैं अपनी बेटी अंगिरा उम्र 24 वर्ष की शादी 12 दिसम्बर 2020 को रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हां टोला कतरवन निवासी विष्णु कन्नौजिया के पुत्र अनिल के साथ किया था। शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक-ठाक चला लेकिन ससुरालियों द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल न देने की बात कहकर पिछले कई महीनों से मेरी बेटी को मारा पीटा व प्रताड़ित किया जा रहा था। ये सब बाते मेरी बेटी फोन के माध्यम से बताती रही। अन्ततः मंगलवार की शाम अचानक मेरी बेटी की मौत की खबर आयी।
मामले को दबाने के लिए ससुराल वालो ने आनन-फानन में बुधवार की भोर में किसी अन्य जगह उसका दाह संस्कार कर दिया। सूचना मिलते ही मैं तत्काल गांव पहुंच गया और रामकोला पुलिस को सूचना दिए। मौके पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह मयफोर्स व फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। मौके से पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह भी पहुंच गए और पुलिस व अन्य लोगों से पूछताछ भी किये। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवा जी सिंह ने कहा कि मृतका के जले हुए स्थल से फोरेंसिक टीम ने जांच हेतु राख हड्डियां आदि साथ ले गयी है। उधर थानाध्यक्ष रामकोला दुर्गेश कुमार सिंह ने तहरीर मिलते ही आवश्यक करवाई में जुट गए।
