अमरोहा: दीवार पर प्लास्टर करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मकान की दीवार पर प्लास्टर कर रहे युवक को पड़ोसी प्लाट मालिक के मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। मकान की दीवार पर प्लास्टर कर रहे युवक को पड़ोसी प्लाट मालिक के मना करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। मारपीट में दोनों तरफ से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मामले में तहरीर दे दी गई।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम काला खेड़ा निवासी इलियास पुत्र मोहम्मद आलम अपने मकान की दीवार पर बुधवार को प्लास्टर कर रहा था। जिसका पड़ोसी प्लॉट मालिक मोहसिन अली ने विरोध किया और प्लास्टर न करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों तरफ के लोग इकट्ठा हो गए और जमकर मारपीट हुई।
मारपीट में अली, मुस्ताक, मोहसिन अली, इलियास अहमद एवं जाने आलम घायल हो गए। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उपचार के दौरान अली, मोहसिन अली एवं जाने आलम की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि ग्राम काला खेड़ा में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। जिसमें पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
