बरेली: नर्सरी रोड पर क्रॉसिंग तक अवैध कब्जों को हटाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने बुधवार को भी कई जगहों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए। हार्टमन पुल के पास नर्सरी रोड से रेलवे क्रासिंग के पास तक रोड पर अवैध कब्जों पर प्रहार किया। कई खोखे टीम ने जब्त किए। कोहाड़ापीर के आगे सूर्या बैंक्वेट हाल के पीछे नगर निगम की जमीन …

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम की टीम ने बुधवार को भी कई जगहों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाए। हार्टमन पुल के पास नर्सरी रोड से रेलवे क्रासिंग के पास तक रोड पर अवैध कब्जों पर प्रहार किया। कई खोखे टीम ने जब्त किए। कोहाड़ापीर के आगे सूर्या बैंक्वेट हाल के पीछे नगर निगम की जमीन पर कब्जे की कोशिश की शिकायत पर टीम ने वहां पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
हार्टमन पुल के पास नर्सरी रोड से रेलवे क्रासिंग की ओर दुकानदारों ने फड़ व सड़क पर कब्जे कर लिए थे।

शिकायत मिलने के बाद प्रवर्तन दल के जयपाल सिंह पटेल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाकर कई खोखों को कब्जे में ले लिया। टीम ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण हुआ तो दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांधीनगर में भी एक जगह पर अतिक्रमण हटाने की शिकायत मिलने के बाद निगम ने वहां भी अवैध कब्जे हटाए। अधिकारियों ने बताया कि सुभाषनगर में भी सूचना मिली है कि एक व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करके वाहन स्टैंड संचालित कर रहा है। इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण कार्य रुकवाया, आज निगम बुलाया
नगर निगम के अधिकारियों के पास शिकायत पहुंची थी कि कोहाड़ापीर के आगे सूर्या बैंक्वेट हाल के पीछे नगर निगम की जमीन पर कुछ लोग अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। इस सूचना पर प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने नींव बनाने के लिए खुदाई रह रहे लोगों से पूछताछ की और पर्याप्त कागज न दिखा पाने पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। उन सभी लोगों को गुरुवार को नगर निगम में तलब किया गया है।

डेलापीर चौराहे से हटाए गए अवैध होर्डिंग्स
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाने के साथ ही अवैध तरीके से लगाए गए होर्डिंग्स को भी हटाने की कार्रवाई की। टीम ने डेलापीर चौराहे पर लगाए गए कई राजनीतिक पार्टियों के अलावा अन्य होर्डिंग्स भी हटा दिए। टीम के लोगों ने बताया कि जल्द ही दूसरी जगहों पर ही यह कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार