अयोध्या: विपक्ष पर विफरे मंत्री नीलकंठ, कहा- हिंदू समाज और रामभक्तों का किया अपमान
अयोध्या। राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन के मद्देनजर बुधवार को जिले में पहुंचे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने विपक्ष पर हमला बोला। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं दिया जाना हिन्दू समाज और रामभक्तों का अपमान है। कहा कि विपक्ष के लोग इसी भाव की वजह …
अयोध्या। राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन के मद्देनजर बुधवार को जिले में पहुंचे पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने विपक्ष पर हमला बोला। पर्यटन मंत्री ने कहा कि विपक्ष की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं दिया जाना हिन्दू समाज और रामभक्तों का अपमान है। कहा कि विपक्ष के लोग इसी भाव की वजह से नही आए हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह राम भक्त थे। राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक थे। इसी कारण से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने श्रद्धांजलि देने से भी परहेज किया है। यह बहुत दुखद है।
राजनीतिक जीवन में ऐसा नहीं होना चाहिए। वोट और तुष्टीकरण की राजनीति के लिए ऐसा किया। जनता इस बात को देख रही है। इसके लिए विपक्ष के प्रति घृणा का भाव जनता रखती है। मंत्री नीलकंठ ने कहा कि कल्याण सिंह पूरे भारत मे राम भक्त के रूप में विख्यात हुए।पिछड़े वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ा। पूरे प्रदेश में उनके प्रति गहरी भावना हैं।धार्मिक स्थलों की नदियों में अस्थि विसर्जन का अभिनंदन है।
