बरेली: रुविवि का प्रनिनिधित्व कर चुकी हैं भारतीय क्रिकेट टीम में चयनित मेघना सिंह
बरेली, अमृत विचार। आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी मेघना सिंह एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2011-12 में फैजाबाद में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिक्रेट प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम की ओर से प्रतिभाग किया था। विश्वविद्यालय के खेल सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया …
बरेली, अमृत विचार। आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित खिलाड़ी मेघना सिंह एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2011-12 में फैजाबाद में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय क्रिक्रेट प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम की ओर से प्रतिभाग किया था।
विश्वविद्यालय के खेल सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मेघना के चयन से विश्वविद्यालय की टीम के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। विश्वविद्यालय के खिलाड़ी, अधिकारी व शिक्षक उसके चयन से खुश हैं। आस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने पर विश्वविद्यालय द्वारा मेघना को सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि मेघना बिजनौर के कोतवाली देहात की रहने वाली हैं। उनके पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह रेलवे का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। मेघना का आस्ट्रेलिया दौरे पर एकदिवसीय, टी-20 और टेस्ट मैच तीनों में चयन हुआ है।
