बरेली: विधायक बनने की दौड़ में शामिल कई पार्षद
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नगर निगम बोर्ड के पार्षदों में अब विधायक बनने की होड़ मच गई है। भाजपा, सपा पार्षदों ने हाईकमान को अपना लेखा-जोखा भेजकर टिकट की दावेदारी की है। पार्षदों द्वारा भेजा गया लेखा-जोखा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा पार्षदों में सबसे ज्यादा इस बार …
बरेली, अमृत विचार। विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नगर निगम बोर्ड के पार्षदों में अब विधायक बनने की होड़ मच गई है। भाजपा, सपा पार्षदों ने हाईकमान को अपना लेखा-जोखा भेजकर टिकट की दावेदारी की है। पार्षदों द्वारा भेजा गया लेखा-जोखा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भाजपा पार्षदों में सबसे ज्यादा इस बार विधायक बनने का उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे पार्षदों ने त्योहारों पर शहर भर में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाकर जनता को बधाई संदेश देने का काम शुरू कर दिया है। यहीं नहीं, हाईकमान तक अपनी पार्षद की राजनीति का लेखा-जोखा तक भेजना शुरू कर दिया है।
इसी तरह सपा में भी हर तीसरा पार्षद खुद को विधानसभा चुनाव लड़ने की दावेदारी दिखा रहा है। जनता के बीच ये अब पार्षद खुद को नहीं कहलवाते हैं, बल्कि कोई उन्हें विधायक पुकारे यही कहना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे तमाम पार्षदों का हाईकमान को भेजा गया लेखा-जोखा वायरल हो रहा है। नगर निगम में यह चर्चा आम हो गई हैं कि हर पार्षद विधायक बनने की होड़ में है।
