बरेली: निर्माणधीन मकान में छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नवाबगंज, अमृत विचार। एक युवक छात्रा को बहला फुसला कर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती छात्रा जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को दुष्कर्म की घटना की बात बताई। छात्रा की मां की ओर से थाना नवाबगंज में घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी …

नवाबगंज, अमृत विचार। एक युवक छात्रा को बहला फुसला कर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां छात्रा को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती छात्रा जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को दुष्कर्म की घटना की बात बताई। छात्रा की मां की ओर से थाना नवाबगंज में घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के टांडा सादात गांव की एक किशोरी गांव के ही एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा है। उसकी मां ने आरोप लगाते हुये कहा कि गांव का ही मोहम्मद कमर उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। 21 अगस्त को वह पढ़ाई के लिए पुरानी किताबें लेने के लिए अपनी एक सहेली के घर जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में उसे मोहम्मद कमर मिल गया। वह उसे बहला फुसला कर गांव में ही खाली पड़े एक मकान में ले गया। यहां उनकी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा रोती हुई किसी तरह घर पहुंची। रोने का कारण पूछने पर परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी हुई। घटना की रिपोर्ट छात्रा की मां की ओर से मंगलवार को थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार