कानपुर: 20 साल के पोते ने की दादा की हत्या, जानें क्यों ?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। सरसौल कस्बा से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को एक पोते ने अपने 92 साल के दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। 92 साल के शत्रुघन सिंह उर्फ सत्तन परचून की दुकान चलाते थे। वारदात की शाम वो अपने पोते मुदित के साथ बैठे थे तभी इनका दूसरा 20 साल …

कानपुर। सरसौल कस्बा से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार को एक पोते ने अपने 92 साल के दादा की गोली मारकर हत्या कर दी। 92 साल के शत्रुघन सिंह उर्फ सत्तन परचून की दुकान चलाते थे। वारदात की शाम वो अपने पोते मुदित के साथ बैठे थे तभी इनका दूसरा 20 साल का पोता देवेंद्र उर्फ चुन्नू दोनों हाथों में दो बंदूक लिए आया और दादा पर तान दिया। एक से फायर मिस होने पर उसने दूसरे से दादा के सर पर गोली चला दी। शत्रुघन सिंह की तुरंत ही मौत हो गई।

मुदित ने दादा को बचाने की कोशिश की लेकिन देवेंद्र ने चचेरे भाई की भी हत्या करने की कोशिश की लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद देवेंद्र ने मुदित के सिर पर पत्थर मार कर जख्मी कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवेंद्र फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि पैसों की खातिर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। देवेंद्र पर हत्या के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जांच में बात बाहर निकला कि शत्रुघन ने 50 लाख की प्रॉपर्टी बेची थी जिसमें  देवेंद्र हिस्सा मांग रहा था। वारदात से कुछ समय पहले भी देवेंद्र दुकान पर गया और पैसों की मांग करने लगा। आरोपी ने अपने दादा से इस मामले पर विवाद किया। इसी के चलते खून के रिश्ते का लिहाज न रखते हुए एक पोते ने चंद पैसों के लिए अपने दादा की हत्या कर दी।

संबंधित समाचार