यूपी में एक्टिव मामलों की संख्या गिरी, 24 घंटों में 22 नए केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिती काफी बेहतर चल रही है। सरकार द्वारा सराहनीय काम किया जा रहा है। जहां यूपी सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाला प्रदेश था वहीं अब यूपी ने कोरोना पर अच्छी लगाम कस कर रखी है। प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों के वैक्सीनेशन होता जा रहा है। करोड़ो की …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिती काफी बेहतर चल रही है। सरकार द्वारा सराहनीय काम किया जा रहा है। जहां यूपी सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाला प्रदेश था वहीं अब यूपी ने कोरोना पर अच्छी लगाम कस कर रखी है। प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा लोगों के वैक्सीनेशन होता जा रहा है। करोड़ो की आबादी वाले यूपी से देश के बाकी प्रदेश वैक्सीनेशन में काफी पीछे हैं। छोटे प्रदेशों में भी अभी तक पूरी तरह से वैक्सीनेशन नहीं हुआ है। रोज ढाई लाख कोरोना के टेस्‍ट किए जा रहे हैं। वहीं 7,10,73,105 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। 24 घंटों में 187218 कोविड सैम्पल की जांच की गई, जिसमें 22 नए केस मिले।

यूपी ने वैक्सीनेशन में रिकॉर्ड बनाया है। 06 करोड़ 53 लाख से अधिक टीकाकरण प्रदेश में किया जा चुका है। जिसमें अब तक 5 करोड़ 49 लाख से अधिक पहली डोज और एक करोड़ 03 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है। एक्टिव केस की बात करें तो अब 345 कोरोना केस यूपी में हैं। तीसरी लहर के लिए भी सरकार ने कमर कस ली है और सारी तैयारियां रखी हैं। 339 ऑक्‍सीजन प्‍लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं। वहीं 552 ऑक्‍सीजन प्‍लांट को क्रियाशील करने का लक्ष्‍य राज्‍य सरकार ने निर्धारित किया है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है वहीं, पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत।

संबंधित समाचार