लखनऊ: टीम-9 की बैठक में सीएम ने कोरोना को लेकर दिए ये निर्देश…
लखनऊ। यूपी में कोरोना की स्थिति में नियंत्रण देखते हुए सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है लेकिन नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी है। प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू चलता है। टीम-9 की बैठक में सीएम योगी ने कोरोना को लेकर खास निर्देश दिए हैं। नाइट कर्फ्यू …
लखनऊ। यूपी में कोरोना की स्थिति में नियंत्रण देखते हुए सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन को खत्म कर दिया है लेकिन नाइट कर्फ्यू अभी भी जारी है। प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू चलता है। टीम-9 की बैठक में सीएम योगी ने कोरोना को लेकर खास निर्देश दिए हैं। नाइट कर्फ्यू में सख्ती की जाएगी। पुलिस टीम अब रात 10 बजे से पहले हूटर बजाकर जनता को चेतावनी देगी ताकि 10 बजे तक दुकानें बंद हो जाएं और आम जंता सड़कों पर न घूमें।

सीएम ने कहा कि अलग-अलग प्रदेशों में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसके चलते हमें भी कड़ी सख्ती बरतनी होगी। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है।
आपको बता दें, यूपी ने वैक्सीनेशन में रिकॉर्ड बनाया है। 06 करोड़ 53 लाख से अधिक टीकाकरण प्रदेश में किया जा चुका है। जिसमें अब तक 5 करोड़ 49 लाख से अधिक पहली डोज और एक करोड़ 03 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है। एक्टिव केस की बात करें तो अब 345 कोरोना केस यूपी में हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है वहीं पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत है।
