यूपी: राष्ट्रपति के दौरे के बाद हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, ये चेहरे हो सकते हैं शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश योगी सरकार में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा कि राष्ट्रपति के दौरे के बाद योगी मंत्रीमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। सूत्रों से मिला जानाकीर के मुताबिक योगी कैबिनेट में 6 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश योगी सरकार में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बार चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा कि राष्ट्रपति के दौरे के बाद योगी मंत्रीमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा। सूत्रों से मिला जानाकीर के मुताबिक योगी कैबिनेट में 6 से 7 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए नाम भी तय कर लिए गए हैं। संभावित मंत्रियों की सूची में हाल ही में कांग्रेस का दामम छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने वाले जितिन प्रसाद का नाम है।

इसके अलावा भाजपा के नेताओं में पलटू राम, कृष्णा पासी, तेजपाल नागर और छत्रपाल गंगवार को भी मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। वहीं ये खबर है कि पुराने किसी भी मंत्री की कैबिनेट पद से छुट्टी नहीं होगी। यूपी कैबिनेट में 2 नाम और संभावित हैं, जिन्हें भाजपा आलाकमान तय करेगा। माना जा रहा है कि शीर्ष नेतृत्व इन दोनों मंत्री पद सहयोगी दलों को दे सकता है।

बता दें कि कल बुधवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की थी। जिसे सरकार ने शिष्टाचार भेंट बताया था। इस मुलाकात के साथ ही एक बार फिर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार किए जाने पर लंबे अरसे से मंथन चल रहा है। इसमें करीब सात विधायकों को मंत्री बनाए जाने की चर्चा रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक ए‌वं कला, साहित्य आदि के क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चार विधान परिषद सदस्यों को भी नामित किए जाने की कवायद चर्चा में आ गई है।

संबंधित समाचार