बरेली: दाल और थोक व्यापारियों की दुकान पर प्रशासन की छापेमारी
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को एडीएम प्रशासन और डिप्टी आरएमओ ने औचक निरीक्षण किया। जांच में कई खामियां सामने आई। अधिकारियों ने मिल और दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक सभी अपने स्टॉक का ब्यौरा ऑनलाइन करना होगा। अन्यथा प्रशासन की तरफ …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को एडीएम प्रशासन और डिप्टी आरएमओ ने औचक निरीक्षण किया। जांच में कई खामियां सामने आई। अधिकारियों ने मिल और दुकानदारों को जमकर फटकार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक सभी अपने स्टॉक का ब्यौरा ऑनलाइन करना होगा। अन्यथा प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसकी वजह से सभी थोक व्यापारियों और मिल संचालकों में हलचल बड़ गई है।
चुन्नी लाल के यहां अस्त व्यस्त मिला स्टॉक
एडीएम प्रशासन और डिप्टी आरएमओ सबसे पहले माधोवाड़ी के चुन्नी लाल एंड संस के यहां पहुंचे। यहां पर सभी स्टॉक अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। टीम ने दाल की काउंटिंग करने के लिए काफी मशक्कत की। मगर पूरे स्टॉक की काउंटिंग नहीं हो सकी। चुन्नी लाल के यहां टीम केवल 1950 क्विंटल दाल का स्टॉक ही जांच सकी। गुस्साए अधिकारियों ने दुकान मालिक को स्टॉक व्यवस्थित करने के निर्देश दिए है। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कालाबाजारी रोकने के लिए अपडेट करें पोर्टल
चुन्नी लाल के बाद टीम सीधे राजीव ट्रेडर्स पर पहुंची। यहां पर जांच में सब कुछ सही पाया गया था। हालांकि टीम ने सभी कारोबारियों को शुक्रवार तक अपना सभी स्टॉक भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा। जिससे जमाखोरी और कालाबाजारी को पूरी तरह से रोका जा सके।
