मुरादाबाद: धेवते की हत्या का प्रयास करने वाला तांत्रिक पुलिस की पकड़ से दूर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। देवी को खुश करने के लिए मासूम धेवते की हत्या का प्रयास करने वाला तांत्रिक एक महीने बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। इंस्पेक्टर कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कटघर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली …

मुरादाबाद, अमृत विचार। देवी को खुश करने के लिए मासूम धेवते की हत्या का प्रयास करने वाला तांत्रिक एक महीने बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। इंस्पेक्टर कटघर गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कटघर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना था कि उसका पति तांत्रिक है। वह लोगों को सट्टे का नंबर बताता है। उसने पति पर देह व्यापार का भी आरोप लगाया। महिला के अनुसार 25 जुलाई की शाम उसका पांच वर्षीय धेवता घर आया था। पति उसे बहाने से अपने साथ ले गया।

जब धेवता काफी देर तक नहीं लौटा तो वह बेटी के साथ उसकी तलाश की। पता चला कि तांत्रिक पति पंडित नगला तिराहे पर मासूम की टांग पकड़कर जमीन पर पटक रहा था। साथ ही कह रहा था कि मैं तेरी बलि देकर अपनी देवी को खुश करुंगा। महिला व उसकी बेटी ने किसी तरह मासूम को उसके चंगुल से छुड़ाया। इस पर उसने उनके साथ भी मारपीट की।

पीड़िता की शिकायत पर तत्कालीन एसएसपी पवन कुमार ने कटघर पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। एसएसपी के आदेश पर कटघर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज तो कर ली। लेकिन, कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। घटना को एक महीने बीत गया। मगर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार