लखनऊ: लग्जरी लाइफ जीने के लिए साइबर अपराध को बनाया जरिया, दो गिरफ्तार
लखनऊ। लग्जरी लाइफ जीने के लिए साइबर अपराध को जरिया बनाने वाले गिरोह का साइबर क्राइम सेल ने भंडाफोड़ किया है। सेल ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। फर्जी तरीके से लोगों से ठगे गए …
लखनऊ। लग्जरी लाइफ जीने के लिए साइबर अपराध को जरिया बनाने वाले गिरोह का साइबर क्राइम सेल ने भंडाफोड़ किया है। सेल ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अभियुक्त फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। फर्जी तरीके से लोगों से ठगे गए रुपयों के जरिए गिरोह के सदस्य लग्जरी लाइफस्टाइल जीते थे। इन्हें रुपयों से महंगे कपड़े, जूते व बड़े होटलो में खानों के बिल का भुगतान किया जाता था।
अधिकारियों ने बताया कि इस गैंग मे चार सदस्य हैं। जिनके नाम विनीत शर्मा, अभिषेक मदनावत, विशाल सौलंकी और दिपांशू हैं। साइबर अपराध सीखने के लिये शातिरों ने यूटूब का सहारा लिया। विनीत शर्मा ने अपनी ही कम्पनी के मालिक से मोबाइल रिचार्ज के बहाने से फोन व एटीएम कार्ड लिया तथा उसके फोन में वेब टेक्स्ट एप्लीकेशन इन्सटोल कर दी। इसके बाद एप्लीकेशन के लिंक को गूगल बार कोड से अपने मोबाइल में खोल कर इन्टाल एप्लीकेशन में स्कैन कर लिया।
जिससे पीड़ित के फोन पर आने वाले सभी संदेश और ओटीपी शातिर के फोन पर भी दिखने लगे। ओटीपी और डेबिट कार्ड डिटेल प्राप्त करने के बाद धनराशि को हस्तांतरित करने के लिए अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ पेटीएम के फर्जी अकाउंट खुलवाकर उसमें पैसे हस्तांतरित किये। उसके बाद पेटीएम के खाते से दुकानों से समान खरीद लिया जिससे किसी को शक ना हो, साथ ही पीडित के ही नाम से फर्जी सिम व आईडी का प्रयोग कर अमेजॅान का फर्जी अकाउंट खोला। पुलिस को गुमराह करने के लिये शातिरों ने अमेजॅान से ई-बाउचर भी खरीदे और उनसे अन्य राज्यों में छोटे छोटे ट्रान्जेक्शन किए।
