लखनऊ: राम गोपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- अत्याचार व अन्याय की…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सहयोगी महान दल की जनाक्रोश यात्रा गुरुवार को सैफई इटावा में संपंन हुई। यात्रा 16 अगस्त को पीलीभीत से शुरू हुई थी। समारोह को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा हो गई है। प्रदेश सरकार …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सहयोगी महान दल की जनाक्रोश यात्रा गुरुवार को सैफई इटावा में संपंन हुई। यात्रा 16 अगस्त को पीलीभीत से शुरू हुई थी। समारोह को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में अत्याचार और अन्याय की पराकाष्ठा हो गई है। प्रदेश सरकार अन्याय की पर्याय बन गई है। किसान, बेरोजगार, नौजवान, महिलाएं अपना हक मांगती है तो लाठीचार्ज होता है। कदम-कदम पर अन्याय हो रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में सरकार को हटाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं अन्यथा देश भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। प्रदेश में लाखों लोग कोरोना से मरे लेकिन सरकार ने छुपा लिया। कुछ दिनों में सब निजी हाथों में चला जाएगा। देश की सारी संपत्ति चार-पांच लोगों के हाथ में दी जा रही है। निजी हाथों में जाने के बाद आरक्षण खत्म हो जाएगा। प्रो. रामगोपाल ने कहा कि महान दल ने समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का निश्चय किया, इसका स्वागत है। महान दल के कार्यकर्ताओं को अपना पुराना इतिहास याद रखना होगा।

उन्हें मिटाने का काम किया गया। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि सैफई की धरती हमारे लिए तीर्थ स्थल से कम नहीं है। महान दल और सपा का रिश्ता कुर्सी और स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि दलित, पिछड़ों, गरीबों के मान-सम्मान को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए है। कार्यक्रम में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव एवं राम सिंह शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष इटावा अंशुल यादव, महान दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन शाक्य व प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार यादव समेत दोनों दलों के तमाम पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।

संबंधित समाचार