बरेली: रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटे के साथ बैंक से रुपये निकालने पहुंची बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग मां को बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ नबावगंज …

बरेली, अमृत विचार। बेटे के साथ बैंक से रुपये निकालने पहुंची बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार से आ रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग मां को बेटे ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बस चालक के खिलाफ नबावगंज थाने में शिकायत की है।

नवाबगंज थानाक्षेत्र के इनायतपुर की रहने वाले नारायण लाल ने बताया कि बुधवार को वह अपनी मां रामदेई (70) को साइकिल से लेकर पास के ही गांव विशनपुर स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक गए थे। रुपये निकालकर वह अपनी मां को लेकर वापस आ रहे थे कि उनकी मां सड़क पार कर रही थीं।

फाइल फोटो राम देई।

इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक रोडवेज बस ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। बताया कि हादसे में उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। अनन-फानन में उन्होंने मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मां की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नबावगंज थाने में बल चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

संबंधित समाचार