कजाकिस्तान: तारज में विस्फोट, चार सैनिकों की मौत
नूर-सुल्तान। कजाकिस्तान के तारज शहर में गोला-बारूद के गोदाम में सिलसिलेवार विस्फोटों में चार सैनिक मारे गये हैं। कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री नूरलान यरमेकबायेव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा , “ हम विस्फोट के विभिन्न कारणों से इंकार नहीं कर रहे हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था में चूक अथवा स्वतःस्फूर्त गोलीबारी या रासायनिक …
नूर-सुल्तान। कजाकिस्तान के तारज शहर में गोला-बारूद के गोदाम में सिलसिलेवार विस्फोटों में चार सैनिक मारे गये हैं। कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री नूरलान यरमेकबायेव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा , “ हम विस्फोट के विभिन्न कारणों से इंकार नहीं कर रहे हैं। यह सुरक्षा व्यवस्था में चूक अथवा स्वतःस्फूर्त गोलीबारी या रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है। आगजनी या तोड़फोड़ को नकारा नहीं जा सकता है।”
