बरेली: सोती रही चौकी पुलिस, बदमाशों ने दुकानों में कर ली लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पौननगला बाजार में बदमाशों ने आराम से पुलिस के नाक के नीचे ही दुकानों का शटर काट कर लाखों की चोरी कर ली लेकिन पास की चौकी पुलिस को पता नहीं चला। व्यापारियों के संयुक्त तहरीर देने के बाद पुलिस अब तफ्तीश में जुट गई है। भुता की कुआंडांडा चौकी से 50 …

बरेली, अमृत विचार। पौननगला बाजार में बदमाशों ने आराम से पुलिस के नाक के नीचे ही दुकानों का शटर काट कर लाखों की चोरी कर ली लेकिन पास की चौकी पुलिस को पता नहीं चला। व्यापारियों के संयुक्त तहरीर देने के बाद पुलिस अब तफ्तीश में जुट गई है।

भुता की कुआंडांडा चौकी से 50 कदम दूरी पर स्थित पौननगला बाजार में पुलिस गश्ती टीम की मौजूदगी में बदमाशों ने रात भर जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने नौ दुकानों के ताले काट कर लाखों रुपए की चोरी कर ली। व्यापारियों ने संयुक्त तहरीर भुता इंस्पेक्टर को दी है। जिसके बाद पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

संबंधित समाचार