बांदा: छह साल की मासूम से किशोर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराना की दुकान आई मासूम को एक दुकानदार किशोर ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। इलाके के लोगों में आरोपी को लेकर गुस्सा भरा है। 6 साल की बच्ची के माता-पिता गांव में मजदूरी करने गए थे। बच्ची के साथ घर में उसके बीमार दादा थे। …

बांदा। कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराना की दुकान आई मासूम को एक दुकानदार किशोर ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। इलाके के लोगों में आरोपी को लेकर गुस्सा भरा है। 6 साल की बच्ची के माता-पिता गांव में मजदूरी करने गए थे। बच्ची के साथ घर में उसके बीमार दादा थे। बच्ची पड़ोस की दुकान में टॉफी लेने गई। दुकान में बैठे 13 साल के किशोर ने बच्ची को फुसला कर अंदर बुलाया और दरवाजा बंद कर उसे बंधक बना लिया। आरोपित किशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची ने अपने माता-पिता को जानकारी दी। किशोरी के पिता ने पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपित को घर में दबिश देकर पकड़ा है। थाना निरीक्षक राजीव यादव ने बताया कि थाने के कंप्यूटर में तकनीकी गड़बड़ी हो गई है। इससे कालिंजर थाने की जगह मुकदमा नरैनी कोतवाली में दर्ज कराया गया है। हालांकि विवेचना व अन्य कार्य कालिंजर थाने से ही किया जाएगा।

एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने बताया कि तहरीर आधार पर आरोपित बाल व्यभिचारी के विरुद्ध पाक्सो और दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर कालिंजर थाने की पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है, जिसमें आरोपित से पूछताछ की जा रही है। बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार