गाजियाबाद: ट्रक में लगी आग, जला लाखों का माल, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद से नेपाल बॉर्डर के लिए किराने का सामान लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। गोला बाईपास हाईवे पर बिजली स्पार्किंग की चपेट में आने से ट्रक में आग लगी थी। ट्रक सहित पूरा समान जल के खाक हो गया था। ट्रक में आग लगने से पूरा …

गाजियाबाद। शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद से नेपाल बॉर्डर के लिए किराने का सामान लेकर जा रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। गोला बाईपास हाईवे पर बिजली स्पार्किंग की चपेट में आने से ट्रक में आग लगी थी। ट्रक सहित पूरा समान जल के खाक हो गया था। ट्रक में आग लगने से पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। ट्रक की बॉडी और टायर के साथ पूरा ट्रक जल गया। ट्रक ड्राइवर भूरा क्लीनर अखलाक हुसैनपुर निवासी ट्रक के मालिक असद अहमद का परचून का सामान लेकर नेपाल बॉर्डर जा रहा था।

एसडीओ विनीत कुमार बिजली उपकेंद्र गोला ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। बिजली से आग लगने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, इस बारे में पुष्टि होने के बाद ही वो कुछ बता पाएंगे।

जलते ट्रक को देखकर पास के गांववालों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक ट्रक में भरा लाखों का माल पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था।  लंबी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडे ने सूचना दी कि ट्रक में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची। फायर बिग्रेड ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की लेकिन जबतक आग काबू में आई तब तक लाखों का माल जल गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज