बांदा: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल स्टोर कर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने जहर खिलाने आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के पशु अस्पताल के पीछे (स्वराज कालोनी) निवासी होरीलाल का बेटा अशोक (25) मेडिकल स्टोर में कर्मी था। वीरवार की शाम उसकी हालत बिगड़ गई। …

बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में मेडिकल स्टोर कर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने जहर खिलाने आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर के पशु अस्पताल के पीछे (स्वराज कालोनी) निवासी होरीलाल का बेटा अशोक (25) मेडिकल स्टोर में कर्मी था। वीरवार की शाम उसकी हालत बिगड़ गई।

मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। सेहत में सुधार होने के बाद वह किसी तरह घर पहुंच गया। वहां फिर उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई कैलाश समेत परिजनों ने अशोक को जहरीला पदार्थ खिलाने की आशंका जताई है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता