बरेली : स्नातक और परास्नातक के छूटे हुए प्रैक्टिकल एग्जाम के आवेदन कल से, 9 सितंबर होगी अंतिम तिथि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय छात्रों के छूटे हुए प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एक बार फिर से आवेदन खोलने जा रहा है। 28 अक्टूबर यानि शनिवार से यह आवेदन शुरू हो जाएंगे। परीक्षार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर इसका आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर होगी। यह परीक्षार्थी कर सकते …

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय छात्रों के छूटे हुए प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एक बार फिर से आवेदन खोलने जा रहा है। 28 अक्टूबर यानि शनिवार से यह आवेदन शुरू हो जाएंगे। परीक्षार्थी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर इसका आवेदन कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 8 सितंबर होगी।

यह परीक्षार्थी कर सकते है आवेदन
यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित एलएलबी (त्रिवर्षीय / पंच वर्षीय), एलएलएम, बीएससी (कृषि), बीकाम (वित्त वित्तीय सेवा), बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्लू, बीलिब, एमलिब, के सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते है। इसके लिए छात्रों को www.mjpru.ac.in/onlineexamination form या फिर exam.mjpruonline.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन ही करना होगा आवेदन
आवेदन के बाद छात्र को निर्धारित परीक्षा शुल्क डेबिटकार्ड, क्रेडिटकार्ड, नेट बैंकिंग इत्यादि के माध्यम से जमा करना होगा। परीक्षार्थियों को आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर और महाविद्यालय द्वारा परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अप्रूव करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर होगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा