मिशन 2022 : चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस तैयार कर रही ‘विजय सेना’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 जीतने के लिए कांग्रेस अभी से ‘बड़ी’ तैयारी कर रही है। भाजपा की रणनीति का ठोस जवाब तलाशा जा रहा है। फिलहाल लोगों को अपने पक्ष में लाने के लिए कांग्रेस जहां लोगों को दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही है, वहीं कार्यकर्ताओं को ‘विजय सेना’ के …

लखनऊ। यूपी चुनाव 2022 जीतने के लिए कांग्रेस अभी से ‘बड़ी’ तैयारी कर रही है। भाजपा की रणनीति का ठोस जवाब तलाशा जा रहा है। फिलहाल लोगों को अपने पक्ष में लाने के लिए कांग्रेस जहां लोगों को दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही है, वहीं कार्यकर्ताओं को ‘विजय सेना’ के रूप में विकसित कर रही है। सत्ता को बनाये रखने के लिए जहां भाजपा जातीय समीकरण साध रही है, वहीं कांग्रेस जातीय समीकरण के साथ ही भाजपा की सरकार की नाकामियों को मुद्दा बना रही है।

चुनावी रणनीति के तहत कांग्रेस की महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अब तक चार जगहों मुजफफरनगर, सहारनपुर, मथुरा व मेरठ में किसान पंचायत कर चुकी हैं, वहीं बाकी जगहों पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने सभाएं कर किसानों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। सूत्रों का कहना है कि इस बार कांग्रेस पूर्व के चुनाव से सबक लेते हुए भाजपा की हर चुनावी रणनीति का जवाब देने की तैयारी में है। यही वजह है कि बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कमेटियां बन चुकी हैं। कांग्रेस 100 दिनों के भीतर 700 शिविर लगाने जा रही है, जिसके जरिये वह जनता से सीधे संवाद करेगी।

पिछले दिनों जनभारत महासंपर्क अभियान के तहत तीन दिन लगातार जनता के बीच जा चुकी है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सभाओं में सभी बड़े नेताओं को भेजा गया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत का कहना है कि पिछले 32 साल में बसपा, सपा व भाजपा ने प्रदेश को पीछे धकेलने का काम किया है, पार्टी इस बार इसी नाकामी को जनता को बताकर प्रदेश की सत्ता हासिल करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान पंचायतें अभी और होंगी, साथ ही, चुनाव जीतने के लिए दो लाख कार्यकर्ताओं को विजय सेना के रूप में तैयार कर रही है।

संबंधित समाचार