उन्नाव: अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा टेम्पो, चालक की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर मजरा परसंदन मार्ग पर पिडहरी मोड के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टेम्पो खेत में जाकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब कि टेम्पो में सवार साथी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस …

उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर मजरा परसंदन मार्ग पर पिडहरी मोड के पास गुरुवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से टेम्पो खेत में जाकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जब कि टेम्पो में सवार साथी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक की मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात जिले के साढ थाना क्षेत्र के उदईपुर गांव में रहने वाले राजन उर्फ सुनील कश्यप 32 पुत्र रज्जन टैम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार रात टेम्पो लेकर अपने साथी अंकित 27 पुत्र रामबाबू के साथ सुनील अपनी ससुराल अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कटहरु गांव में रहने वाले साले पप्पू पुत्र भुईयादीन के घर जा रहा था। अभी वह रास्ते में पड़ने वाले अजगैन कोतवाली क्षेत्र के दुंदपुर मजरा परसंदन मार्ग पर स्थित पिडहरी मोड के समीप पहुंचा ही था। इसी दरम्यान अज्ञात वाहन टैम्पों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो कुछ दूर चलकर मुन्नीलाल के खेत में जाकर पलट गया।

ग्रामीणों ने हादसे की सूचना अजगैन पुलिस को दी। सूचना पर नवाबगंज चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सरोज पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से टेम्पो को सीधा करवाया। और टेम्पो के नीचे दबे चालक सुनील को बाहर निकाल उसे एबूलंेस से सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की जेब में मिले ड्राइवरी लाइसेंस के आधार पर शव की पहचान कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। मौत की खबर जब उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन पिता रज्जन व परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बेटे का षव देख बदहवास हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। शव घर पहुंचते ही पत्नी शांति व परिजन बिलख उठे। पत्नी शांति को दो मासूम बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।

संबंधित समाचार