बरेली: आंदोलन कर सिंचाई कर्मचारियों ने आठ सूत्रीय मांगें उठायीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट द्वारा प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर आठ सूत्रीय मांग की। शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन के पहले चरण में सिविल लाइन स्थित कैनाल कालोनी परिसर में एकत्र होकर स्थानांतरण नीति के विरूद्ध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि प्रमुख आभियंता, लखनऊ के द्वारा मनमाने …

बरेली, अमृत विचार। मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट द्वारा प्रांतीय आवाहन पर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर आठ सूत्रीय मांग की। शुक्रवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन के पहले चरण में सिविल लाइन स्थित कैनाल कालोनी परिसर में एकत्र होकर स्थानांतरण नीति के विरूद्ध प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों का कहना है कि प्रमुख आभियंता, लखनऊ के द्वारा मनमाने तरीके से स्थानांतरण नीति के विरुद्ध कर्मचारियों का जिले के बाहर स्थानांतरण किया जा रहा है। इसके अलावा स्वयं के अनुरोध पर लंबित स्थानांतरण एवं लंबित पदस्थापना किया जा रहा है। आंदोलन में सिंचाई व जल संसाधन विभाग के सभी खंडों के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भागीदारी की।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष कृतार्थ सिंह ने कहा कि मांगे पूरी न होने पर आगामी 2 सितंबर को प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार कर किया जाएगा। इसमें सभी खंडों के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। आंदोलन में मंडल अध्यक्ष अशीष कुमार गंगवार, मंडल मंत्री निर्भय हिंद आजाद, जिला संगठन मंत्री अनुज कुमार, हवलदार सिंह, कमलेंद्र सिंह, अजुन सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार