बरेली: मेहता सर्जिकल के मालिक और मालकिन के नोटिस तामील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में सर्जिकल उपकरणों की कालाबाजारी करने वाले मेहता सर्जिकल्स के मालिकान की मुसीबत बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उनके मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर ली है। उनके नोटिस तामील करा लिए गए हैं। मामले में उनके बेटे की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रशासन …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना काल में सर्जिकल उपकरणों की कालाबाजारी करने वाले मेहता सर्जिकल्स के मालिकान की मुसीबत बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने उनके मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर ली है। उनके नोटिस तामील करा लिए गए हैं। मामले में उनके बेटे की भूमिका की जांच की जा रही है।

प्रशासन और एफएसडीए की टीम ने 12 मई को डीडीपुरम में मेहता सर्जिकल्स पर छापा मारकर उत्पादों की बिक्री में अनियमितता पकड़ी थी। इसके बाद एसडीएम सदर विशु राजा और तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा की जांच में बिना मेहता सर्जिकल के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की गई थी।

बाद में प्रेमनगर पुलिस ने मेहता सर्जिकल्स के संचालक अजय मेहता, उसकी पत्नी सोनिका मेहता और बेटा सुशांत मेहता के साथ उनके भाई और उसके परिवार के नाम भी खोल दिए थे। जांच के बाद उनके भाई और परिवार के नाम को मामले से हटा दिया गया। अजय मेहता ने मामले को निपटाने का प्रयास किया लेकिन मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने उस मामले में अजय मेहता और उनकी पत्नी के सोनिका मेहता के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी कर उससे नोटिस पर साइन करा लिए। अब क्राइम ब्रांच उनके बेटे की भूमिका की जांच कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इस मामले में उनके बेटे का भी नोटिस साइन करा सकती है।

मेहता सर्जिकल के मामले में क्राइम ब्रांच ने मेहता दंपति से नोटिस तामील करा लिए हैं। उनके बेटे की भूमिका की जांच की जा रही है।- सुशील कुमार, एसपी क्राइम

संबंधित समाचार