बरेली कॉलेज ने बीएसी, बीए और बीकॉम के लिए जारी की दूसरी मेरिट
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी कर दी है। ओपन कैटेगरी में मेरिट में ज्यादा अंतर नहीं आया है। पहली मेरिट की अधिकांश सीटों पर प्रवेश हो गए। दूसरी मेरिट में भी प्रवेश तेजी से हो रहे हैं। जिस तरह से स्थिति है उससे साफ …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी कर दी है। ओपन कैटेगरी में मेरिट में ज्यादा अंतर नहीं आया है। पहली मेरिट की अधिकांश सीटों पर प्रवेश हो गए। दूसरी मेरिट में भी प्रवेश तेजी से हो रहे हैं। जिस तरह से स्थिति है उससे साफ लग रहा है कि तीसरी मेरिट कुछ ही पाठ्यक्रमों की जारी की जाएगी।
प्रवेश समन्वय डा. वीपी सिंह ने बताया कि छात्र निर्धारित प्रक्रिया और समय में प्रवेश ले लें अन्यथा उन्हें दिक्कत हो सकती है। बीए, बीएससी जीव विज्ञान, गणित व बीकॉम में जिन कैटेगरी यानी एससी, एसटी, दिव्यांग, स्वतंत्रा सेनानी व अन्य की दूसरी मेरिट जारी नहीं की गई, उनमें उस कैटेगरी के सभी छात्रों को प्रवेश मिलेगा।
बीएससी जीव विज्ञान की दूसरी मेरिट
- सामान्य ओपन-79.800 से 78.800
- सामान्य महिला-78.200 से 72.400
- ओबीसी ओपन-78.763 से 75.258
- ओबीसी महिला-75.258 से 73.200
- एससी ओपन-78.763 से 68.247
- एससी महिला-68.247 से 62.062
बीएससी गणित की दूसरी मेरिट
- सामान्य ओपन-83.093 से 80.800
- सामान्य महिला-80.670 से 52.570
- ओबीसी ओपन-80.619 से 75.876
- ओबीसी महिला-75.876 से 65.155
- एससी ओपन-80.619 से 62.536
बीए की दूसरी मेरिट
- सामान्य ओपन-75.00 से 73.200
- सामान्य महिला-73.196 से 66.392
- ओबीसी ओपन-73.196 से 69.897
- ओबीसी महिला-69.845 से 67.990
- एससी ओपन-73.196 से 65.400
- एससी महिला-65.361 से 60.825
बीकॉम की दूसरी मेरिट
- सामान्य ओपन -73.400 से 68.400
- सामान्य महिला-68.247 से 45.423
- ओबीसी ओपन-68.400 से 56.289
इतने छात्रों ने लिया प्रवेश
पाठ्यक्रम मेरिट कुल सीट प्रवेश
- बीए पहली 644 496
- बीए दूसरी 1317 257
- बीकॉम पहली 363 314
- बीकॉम दूसरी 666 188
- बीएससी जीव विज्ञान पहली 252 205
- बीएससी जीव विज्ञान दूसरी 506 127
- बीएससी गणित पहली 308 241
- बीएससी गणित दूसरी 586 153
