बरेली: आठ सीटों पर होगा चुनाव, नामांकन प्रक्रिया पूरी
बरेली, अमृत विचार। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जिला योजना समिति के 21 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें 20 जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। आठ अनारक्षित सीटों पर ही चुनाव होगा। अन्य सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुने जाएंगे। निर्वाचित 21 जिला पंचायत सदस्यों को जिला योजना समिति …
बरेली, अमृत विचार। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जिला योजना समिति के 21 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें 20 जिला पंचायत सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। आठ अनारक्षित सीटों पर ही चुनाव होगा। अन्य सीटों पर निर्विरोध सदस्य चुने जाएंगे। निर्वाचित 21 जिला पंचायत सदस्यों को जिला योजना समिति में जाना है। यह समिति जिला पंचायत में अहम रोल निभाती है।
विकास का मुख्य एजेंडा पहले यही समिति पास करती है। जिला योजना समिति की नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर तीन में हुई। अपर जिलाधिकारी नगर महेंद्र कुमार सिंह और अपर नगर मजिस्ट्रेट कमलेश के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पर्चे दाखिल कराए गए। 20 पर्चों की बिक्री के बाद महिला ओबीसी की सीट खाली रह गई।
आठ सीट अनारक्षित, चार सीट अनारक्षित महिला, दो सीट एससी, एक सीट एससी महिला, ओबीसी के लिए चार सीट, ओबीसी महिला के लिए दो सीट सुरक्षित की गईं। दिनभर में 20 सीटों पर नामांकन कराये गए। सिर्फ अनारक्षित आठ सीटों पर पर चुनाव कराया जाएगा। अब 3 सितंबर को सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 3 बजे से मतगणना शुरू होगी।
