लखनऊ: अखिलेश यादव ने सरकार पर किया वार, सिद्धार्थनाथ सिंह ने दिया करारा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भाजपा सरकार पर वार किया है। इसी पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश के ट्वीट पर गुस्सा व्यक्त किया। इसके साथ ही अखिलेश के ट्वीट को बेहद निंदनीय बताया है।  उन्होंने अखिलेश …

लखनऊ। अमिताभ ठाकुर की गिरफ़्तारी पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भाजपा सरकार पर वार किया है। इसी पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश के ट्वीट पर गुस्सा व्यक्त किया। इसके साथ ही अखिलेश के ट्वीट को बेहद निंदनीय बताया है।  उन्होंने अखिलेश से देश की सभी महिलाओं से माफ़ी मांगने और अपने पार्टी का रुख स्पष्ट करें को कहा।  सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी एक बार दर्शाया था कि इस पार्टी के लोग महिला विरोधी विचारधारा के हैं।

सिद्धार्थनाथ सिंह ने अखिलेश यादव का सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर  का समर्थन करना पसंद नहीं आया। उनकी इस हरकत को सिद्धार्थनाथ सिंह ने ‘शर्मनाक’ बताया। उन्होंने कहा कि सपा का महिला विरोधी चरित्र एक बार फिर सामने आ गया है। अखिलेश के ऐसे बयान के बाद देश की एक भी महिला सपा को समर्थन नहीं देगी।

संबंधित समाचार