यूपी: 31 अगस्त को पूरे प्रदेश में भाजपाई देंगे पूर्व सीएम कल्याण को श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा ने 31 अगस्त का दिन तय किया है। इस दिन पूरे प्रदेश में सभी मंडलों पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह गांव, गरीब, किसान के नेता थे। वह पं.दीनदयाल उपाध्याय के …

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा ने 31 अगस्त का दिन तय किया है। इस दिन पूरे प्रदेश में सभी मंडलों पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। यह घोषणा करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह गांव, गरीब, किसान के नेता थे। वह पं.दीनदयाल उपाध्याय के प्रशस्त अन्त्योदय पथ के अनुगामी रहे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों व सार्वजनिक जीवन में गांव, गरीब, किसान, दलित, पिछडों सहित सभी वर्गों के लिए काम भी किया और उनसे सदैव जुडे़ भी रहे। उनके निधन से सभी कार्यकर्ता दुखी हैं। इसलिए सभी 1918 मण्डलों में 31 अगस्त को श्रद्धांजलि सभा होगी। जिसमें पार्टी नेता व जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

 

संबंधित समाचार