गोरखपुर: मृतक काजल के घर पहुंचे राजन सिंह, कहा- कातिलों के घर पर चले…
गोरखपुर। होंनहार एवम नाबालिग बेटी काजल सिंह के कातिलों पर सख्त से सख्त कार्यवाही प्रसाशन करें एवं कातिल के घर पर भी बुल्डोजर चले और इस अपराधी के आर्थिक एवं राजनीतिक साम्राज्य को ध्वस्त किया जाए ताकि यह सजा नजीर बने। कोई भी गुंडा इस तरह का दुर्दांत अपराध करने से पहले अंजाम सोचकर भयभीत …
गोरखपुर। होंनहार एवम नाबालिग बेटी काजल सिंह के कातिलों पर सख्त से सख्त कार्यवाही प्रसाशन करें एवं कातिल के घर पर भी बुल्डोजर चले और इस अपराधी के आर्थिक एवं राजनीतिक साम्राज्य को ध्वस्त किया जाए ताकि यह सजा नजीर बने। कोई भी गुंडा इस तरह का दुर्दांत अपराध करने से पहले अंजाम सोचकर भयभीत हो जाये। उक्त बातें भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने मृतका काजल सिंह के घर उनके पिता से मुलाकात कर के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि एक वीर बेटी ने अपनी जान देकर अपनी पिता की जान बचा ली। ऐसे वीर बेटी के लिए नमन।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद में यदि बेटियां सुरक्षित नही है और अपराधियों के हौसले इतने बड़े है तो प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह है। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रुप से सर्व देव शुक्ला, उमेश सिंह, संजय यादव ,चंद्रमणि पांडेय ,सतीश शाही, मनोज सिंह ,आमोद भट्ट, अतुल सिंह, सम्राट परमेश्वर सिंह, मुरलीधर शुक्ला, अनिल सिंह ,सुनील सिंह, चंदन सिंह, संजीव सिंह देवानंद सिंह सतेंद्र यादव निगम पाण्डेय हरेंद्र सिंह ,आलोक सिंह इत्यादि भारतीय अपना समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
