अमरोहा: तेज रफ्तार ‘कार बनी काल’, दो लोगों की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में डिडौली थाना क्षेत्र के पलौला गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े दो युवकों को रौंदने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार चालक और सड़क …

अमरोहा, अमृत विचार। अमरोहा में डिडौली थाना क्षेत्र के पलौला गांव के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े दो युवकों को रौंदने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

हादसे में कार चालक और सड़क पर खड़े एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार