लखनऊ: अखिलेश ने कसा तंज, कहा- भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिजली संकट के लिए सरकार को घेरा है। कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार होने के बावजूद बिजली संकट है। मीटर तेज दौड़ रहा है जिससे बिल ज्यादा आता है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। पूर्व मुख्यमंत्री बीकेटी इंटर कालेज, बख्शी का …

लखनऊ। सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में बिजली संकट के लिए सरकार को घेरा है। कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार होने के बावजूद बिजली संकट है। मीटर तेज दौड़ रहा है जिससे बिल ज्यादा आता है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। पूर्व मुख्यमंत्री बीकेटी इंटर कालेज, बख्शी का तालाब में पूर्व मंत्री भगवती सिंह की प्रतिमा के अनावरण और माल्यार्पण के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाबू भगवती सिंह समाजवादी नेता थे।

कालेज को विश्वविद्यालय बनाने की दिशा में प्रयास ही उनको श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने भगवती सिंह के जीवन पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया।  इसके बाद कहा कि सपा सरकार बनने पर बिजली संकट समाप्त होगा। सपा के बिजली बिल कम करने संबंधी घोषणा से भाजपा डरी है। उसे जनता इस बार करंट देगी। कहा कि भाजपा सरकार पहले फेंकू सरकार थी अब बेंचू सरकार हो गयी है। यह सरकार रेल बेच रही है, पटरी और स्टेशन बेच रही है।

सड़कें, एयरपोर्ट और रेल बेच रही है। वह सब कुछ बेचने पर उतारू है। भाजपा सब बेच कर कुछ उद्योगपतियों को सौंप रही है। भाजपा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आम जनता को धोखा दे रही है। बिहार-बंगाल से ज्यादा उत्तर प्रदेश के चुनाव खतरनाक होंगे। इस मौके पर उदय प्रताप सिंह, राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द सिंह गोप, सुशीला सरोज, डाॅ. फिदा हुसैन अंसारी, राजेन्द्र यादव, डाॅ. मधु गुप्ता, आरके चौधरी, गोमती यादव, विजय सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य केके शुक्ला एवं पूर्व प्रधानाचार्य आरके सिंह तोमर आदि थे।

संबंधित समाचार