लखनऊ: अमिताभ व पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज
लखनऊ। अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस से बहस व अभद्रता उन्हें व पत्नी को भारी पड़ गई है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन के खिलाफ गोमतीनगर थाने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर गोमतीनगर थाने में …
लखनऊ। अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस से बहस व अभद्रता उन्हें व पत्नी को भारी पड़ गई है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन के खिलाफ गोमतीनगर थाने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस से मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर गोमतीनगर थाने में तैनात दारोगा धनंजय सिंह ने दर्ज कराई है।
जिसके बाद अब इस दंपति की दिक्कतें बढ़ना भी तय माना जा रहा है। बसपा सांसद अतुल राय के दुष्कर्म मामले की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर अमिताभ के खिलाफ शुक्रवार को हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस जब उन्हें हिरासत में लेने पहुंची तो उन्होंने व उनकी पत्नी ने पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने के साथ ही मारपीट भी की थी। अमिताभ को हिरासत में लेने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए थे।
जिसके बाद पुलिस उन्हें घर से खींचते हुई लेकर वाहन तक पहुंची थी। यहां पर भी अमिताभ ने काफी देर तक ड्रामा किया था। इस दौरान एक दारोगा के सीने पर हाथ मारने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आज दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अमिताभ को शुक्रवार को ही जेल भेज दिया था। आज नूतन ठाकुर के ऊपर भी गिरफ्तारी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बहरहाल अधिकारी बोलने से कतरा रहे हैं कि उनकी गिरफ्तारी की जाएगी या नहीं की जाएगी।
