सीतापुर: डंपर की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, दो की मौत, चार घायल
सीतापुर, अमृत विचार। लहरपुर कोतवाली इलाके में लखीमपुर बहराइच मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसेे में कार पर सवार एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को …
सीतापुर, अमृत विचार। लहरपुर कोतवाली इलाके में लखीमपुर बहराइच मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसेे में कार पर सवार एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला सहित चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को खमरिया स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
एक वैगनआर कार शनिवार की देर शाम लखीमपुर से खमरिया की ओर जा रही थी। जब यह कार लखीमपुर बहराइच मार्ग पर लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के भदफर के निकट पहुंची। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार में सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में कार पर सवार लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी 70 वर्षीय अर्जुन लाल, 24 वर्षीय ज्ञानेश वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार पर सवार इसी गांव के निवासी अनूप, हरीश, शांति देवी, रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
इन लोगों को लखीमपुर खीरी जिले की खमरिया सीएससी में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना बीभत्स था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों में दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
