बरेली: 25 किसानों पर दर्ज पराली जलाने की रिपोर्ट होगी वापस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसल के अवशेष (पराली) जलाने के आरोप में किसानों पर दर्ज हुई रिपोर्ट वापस लेने और जुर्माना खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इस घोषणा से जिले के 25 किसानों को राहत मिलेगी। बढ़ते प्रदूषण और आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पिछले साल कृषि विभाग की …

बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फसल के अवशेष (पराली) जलाने के आरोप में किसानों पर दर्ज हुई रिपोर्ट वापस लेने और जुर्माना खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इस घोषणा से जिले के 25 किसानों को राहत मिलेगी।

बढ़ते प्रदूषण और आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए पिछले साल कृषि विभाग की तरफ से किसानों को खेत में पराली न जलाने को लेकर जागरूक किया गया था। बावजूद घटनाएं नहीं थमीं। जिसके बाद सेटेलाइट के माध्यम से खेतों की निगरानी की गई। सरकार के निर्देश पर प्रदेश में हजारों किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। उन पर जुर्माना लगाया गया था।

बरेली में 71 आगजनी की घटनाओं में कृषि विभाग ने 25 मामले पराली जलाने से जुड़े होने पर किसानों के खिलाफ प्राथमिक सूचना दर्ज कराई थी। इनमें कुछ की गिरफ्तारी भी हुई थीं। इन पर जुर्माना भी लगाया गया। अब मुख्यमंत्री ने पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज केस वापस लेने के निर्देश दिए हैं। कृषि उप निदेशक धीरेंद्र सिंह चौधरी का कहना है कि निर्देशों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार