बरेली: हरूनगला के पास रोड टूटने का हादसे का खतरा
बरेली, अमृत विचार। हरूनगला में नवनिर्मित पुल के पास सड़क के टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इधर पटेल चौक के पास कुछ दिनों पहले सीवर बिछाने के लिए खुदाई हुई थी लेकिन इस रोड को अब तक ठीक नहीं किया गया है। इस वजह से यहां हादसे की संभावना बनी हुई है। …
बरेली, अमृत विचार। हरूनगला में नवनिर्मित पुल के पास सड़क के टूटने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इधर पटेल चौक के पास कुछ दिनों पहले सीवर बिछाने के लिए खुदाई हुई थी लेकिन इस रोड को अब तक ठीक नहीं किया गया है। इस वजह से यहां हादसे की संभावना बनी हुई है। इसी तरह चौपुला से सिटी स्टेशन की ओर कुछ दिन पहले नगर निगम ने सड़क को ठीक करने के लिए मरम्मत का जो काम कराया था, वहां फिर से गड्ढा हो गए हैं। इससे यहां हादसे की संभावना बनी हुई है।
पटेल चौक में करीब एक महीना पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए रोड की खुदाई हुई थी। यह काम पूरा होने के बाद रोड पर मिट्टी डालकर पटान तो कर दिया गया है लेकिन वहां हॉटमिक्स रोड का निर्माण नहीं कराया गया है। इस वजह से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मिट्टी का पटान नीचा होने और रोड की ऊंचाई ज्यादा हो जाने से यहां हादसे की संभावना भी बनी हुई है।
उधर सिटी स्टेशन रोड पर भी रोड की स्थिति लगातार खराब हो रही है। यहां पीडब्ल्यूडी ने कुछ दिन पहले रोड की मरम्मत भी कराई थी लेकिन इससे कोई खास राहत नहीं मिली है। रोड पर फिर से गड्ढे हो गए हैं।
