बरेली: अभी पहली मेरिट के छात्रों की नहीं जमा हो सकी फीस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में प्रवेश तेजी से हो रहे हैं लेकिन छात्रों को फीस जमा करने में दिक्कतें हो रही हैं। अभी तक पहली मेरिट के ही छात्रों की फीस जमा नहीं हो सकी है। फीस जमा न होने की वजह बैंक सर्वर में दिक्कत बतायी जा रही है। कॉलेज ने 4644 सीटों …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में प्रवेश तेजी से हो रहे हैं लेकिन छात्रों को फीस जमा करने में दिक्कतें हो रही हैं। अभी तक पहली मेरिट के ही छात्रों की फीस जमा नहीं हो सकी है। फीस जमा न होने की वजह बैंक सर्वर में दिक्कत बतायी जा रही है। कॉलेज ने 4644 सीटों के लिए दो मेरिट जारी की हैं, जिनमें शनिवार शाम 7 बजे तक 3370 प्रवेश हो चुके थे लेकिन फीस मात्र 1556 छात्रों की ही जमा हो सकी थी।

प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि बैंक सर्वर में दिक्कत की वजह से फीस जमा नहीं हो पा रही है। ऐसे में छात्र परेशान न हों जिन छात्रों ने प्रवेश को लेकर विषय चयन कर लिए हैं, उन्हें 30 अगस्त तक फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए पोर्टल पर सुविधा उपलब्ध करा दी गई है।

बावजूद दिक्कत आ रही है तो छात्र कॉलेज में संपर्क कर सकते हैं, उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रयास है कि 31 अगस्त तक सभी प्रवेश सुनिश्चित कर लिए जाएं। यदि दूसरी मेरिट में सीटें खाली रह जाती हैं तो तीसरी मेरिट रविवार के बाद ही जारी की जाएगी।

संबंधित समाचार